Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मई 2026। लर्न एंड फन स्कूल में आयोजित दस दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार सुबह 9 बजे बिग्गाबस के सारस्वत सदन में भव्य समारोह के साथ समापन होगा। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समर कैंप व स्कूल की प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
संस्था के व्यवस्थापक धीरज पुरोहित ने बताया कि स्कूल प्रधानाध्यापिका विनीता सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भामाशाह भीकमचंद पुगलिया, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की संपादक कपिला स्वामी, सत्यनारायण तावणियां, रामदेव बोहरा, श्रीगोपाल राठी, मदनलाल जोशी, दीनदयाल तावणियां, सुनील तावणियां शामिल होंगे। समारोह का संचालन भगवती पारीक ‘मनु’ द्वारा किया जाएगा। समारोह में स्कूल के विद्यार्थी व अभिभावकों के साथ समर कैंप में शामिल होने वाले शिविरार्थी व उनके अभिभावक भी शामिल होंगे। संस्था के निदेशक संतोष कुमार गोदारा ने बताया कि समारोह में समर कैंप में बच्चों की ब्रैन अवेयरनेस स्कील का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं डांस सहित विभिन्न कक्षाओं में बच्चों ने जो ग्रहण किया उनकी प्रस्तुतियां भी होगी। स्कूल स्टाफ द्वारा समारोह की व्यवस्थाएं की जाएगी।