Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2026। क्षेत्र में नहरी पानी आने की महत्वाकांक्षी योजना में संशोधन स्वीकृति के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को एसीएस हेमन्त कुमार गैरा से मुलाकात की। विधायक ने परियोजना की संशोधित तकनीकी स्वीकृति जल्द जारी करवाने की मांग की। विधायक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ एवं लूणकरणसर क्षेत्र के लगभग 108 गांवो तथा 37 ढाणियों को दीर्घकालीन पेयजल राहत प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा बृहद पेयजल परियोजना स्वीकृत की गई थी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्यादेश दिनांक 28 नवंबर 2025 को जारी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत जल स्रोत संबंधी बिंदुओं में संशोधन करते हुए RD 609 के स्थान पर इंदिरा गांधी नहर के RD 319 से जल स्रोत प्रस्तावित किया गया है, जिसकी संशोधित तकनीकी स्वीकृति वर्तमान में मुख्य अभियंता (तकनीकी) स्तर पर विचाराधीन है। विधायक ने जनहित को ध्यान में रखते हुए परियोजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करवाने व क्षेत्र की जनता को पेयजल संकट से राहत दिलवाने के लिए शीघ्र कार्रवाई का आग्रह किया। जिससे भविष्य में जल संकट एवं पलायन जैसी समस्याओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। विधायक ने कहा कि यह परियोजना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगी तथा हजारों परिवारों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।