Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2026। भयंकर गर्मी के इस दौर में पूरा अंचल एक और पानी बिजली की समस्याओं से जूझ रहा है वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ शहर में एक दर्जन से अधिक स्ट्रीट लाइटें दिन रात जलती है। जिम्मेदार इन रास्तों पर इन्हें नजरअंदाज करते हुए गुजर जाते है। नगरपालिका को कई बार शिकायत देने के बावजूद अधिकारी और कार्मिक इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।
कस्बे में बार बार हो रही बिजली कटौती, कई इलाकों में अघोषित घंटो की कटौती से लोग परेशान है वहीं हजारों यूनिट बिजली बर्बादी से भी जागरूक नागरिक परेशान है। कस्बे के विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों और चौराहों पर अनेकों स्ट्रीट लाइटें व टॉवर लाइटें दिन में चिलचिलाती धूप में भी लगातार जलती नजर आ रही हैं। वहीं अनेक स्थानों पर लाइटें रात को भी नहीं जलती है। ऐसे पालिका प्रशासन के रखरखाव पर सवाल खड़े करते हुए युवाओं ने बिजली बर्बादी रोकने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संचालन और रखरखाव का टेंडर अवधि पूरी होने के बाद समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन द्वारा अतिरिक्त चार्ज देकर संबंधित फर्म से कार्य करवाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जब भुगतान किया जा रहा है तो फिर लाइटों की निगरानी और समय पर इनका संचालन क्यों नहीं हो रहा है। जागरूक लोगों ने इसे पालिका की लापरवाही और निगरानी तंत्र के विफल होने की बात कही। वहीं बिजली की बेवजह हो रही खपत के साथ पालिका के बिजली बिल में दुरूपयोग राशि जुड़ने की बात भी कही।

मैन मार्केट में भी जलती है लाइट