Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2021। शांत एवं सौहादपूर्ण चुनावों के लिए प्रसिद्ध श्रीडूंगरगढ़ के इतिहास पर शुक्रवार को उस समय कलंक लग गया जब एसडीएम कार्यालय में अपने प्रत्याशियों का नामांकन पत्र दाखिल करवा रहे श्रीडूंगरगढ़ विधायक के हाथों से नामांकन पत्र छीन कर फाड दिया गया एवं विधायक के साथ भी बदसलूकी की गई। विधायक गिरधारी महिया ने बताया कि वार्ड नम्बर 10 से सीपीएम के प्रत्याशी असलम का नामांकन एसडीएम कार्यालय में जांच करवाने एवं जमानत राशी की रसीद कटवाने के लिए टेबल पर रखा तभी वहां खड़े एक व्यक्ति ने उस नामाकंन को छीन कर फाड़ दिया। उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने खुद को प्रत्याशी का भाई बताते हुए बदसलुकी करनी शुरू कर दी। विधायक के गार्ड कांस्टेबल रेंवतराम खिलेरी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पहले से मौजुद उसके 4-5 साथियों ने उसे धक्कामुक्की करते हुए वहां से भगा दिया। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल नहीं होने के कारण रोष जताते हुए विधायक अपने सर्मथकों के साथ नेशनल हाइ्रवे पर धरने पर बैठ गए एवं आरोपी को पकड़ने के बाद ही धरना हटाने की बात कही। इस पर पुलिस ने आनन फानन में आरोपी को पकड़ लिया है एवं थाने ले जाया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाड़े गए नामांकन को दिखाते विधायक गिरधारी महिया।