Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-24 at 18.47.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2026। रविवार को लू के थपेड़ों के बीच दोपहर करीब एक बजे गांव देराजसर की रोही में एक किसान की ढाणी में आग लग गई और गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। आगजनी की इस घटना में परिवार को लाखों रूपए का नुकसान हुआ है।
देराजसर-सेरूणा सड़क मार्ग पर स्थित देवाराम सियाग की ढ़ाणी में दोपहर अचानक आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ढ़ाणी के पास से गुजर रहे बिजली के तार आंधी के कारण आपस में टकराए और इन तारों से निकली चिंगारी से सुखे पशु चारे ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया व हवा के साथ आग ने ढाणी और गाय-भैंस के बाड़े को चपेट में ले लिया। आसपास के ढ़ाणियों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बाड़े में बंधे सभी गाय-भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। आग से किसान देवाराम के ढ़ाणी में रखे पचास हजार रुपए नगद, बिजाई के लिए लाया गया दस क्विंटल मूंगफली बीज, दस बोरी खल-चूरी सहित ढ़ाणी में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। किसान परिवार के पास अब पहने हुए कपड़ों के अतिरिक्त कुछ शेष नहीं बचा है। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे अग्निशमन दल मौके पर तो पहुंचा। लेकिन तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है।