Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260524-WA0022
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मई 2026। रीड़ी में पानी के लिए संघर्ष करने के नारे गूंज रहें है। रविवार को एकबार फिर युवाओं व ग्रामीणों ने टंकी को घेर लिया व टंकी के ऊपर व नीचे जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण स्थाई समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह रहे है।

ग्रामीण प्रशासन द्वारा 3 दिन में पानी की समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिए जाने के बावजूद 7 दिन बीत जाने पर भी कोई समाधान नहीं होने से आक्रोशित है और तपती लू में प्रदर्शन कर रहे है। युवा पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं और समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने तक वहीं डटे रहने का ऐलान कर रहें है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रीड़ी में पेयजल संकट छाया है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, मनोज जाखड़ (RLP ब्लॉक अध्यक्ष), संघर्ष समिति अध्यक्ष तुलसीराम जाखड़, नौरंगलाल जाखड़, लक्ष्मण जाखड़, सहीराम जाखड़, पूरणनाथ सिद्ध, हेतराम जाखड़, मामराज जाखड़, भागीरथ जाखड़, निरंजन ज्याणी (भानु), गौतम शर्मा, रोहित शर्मा, पूनम शर्मा, संजय शर्मा, बीरबल जाखड़, मनोज जाट, तोलाराम जाखड़, राजेश कालवा, प्रेम जाट, कानाराम जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण मौजूद है।