Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2026। गांव रीड़ी, ठुकरियासर, उदरासर में लोग पेयजलापूर्ति नहीं होने से परेशान है और विभाग पर सुनवाई नहीं करने के आरोप ग्रामीण लगा रहें है। वहीं शनिवार को गांव लिखमीसर दिखणादा के परेशान ग्रामीणों ने विभाग से सुनवाई करने की गुहार लगाते हुए पेयजलापूर्ति सुचारू करवाने की मांग की है।
लिखमीसर दिखणादा में दो ट्यूबवेल बंद पड़े है और दो ट्यूबवेल फेल हो गए है। ग्रामीण पेयजल संकट से जूझते हुए पानी के लिए तरस रहें है। यहां गांव की मुख्य गुवाड़ में बना मुख्य ट्यूबवेल 14 मई से बंद है और हरिजन मोहल्ले में बना ट्यूबवेल 1 महीने से बंद पड़ा है। सांवतसर रोड पर व श्मशान में बने ट्यूबेवल फेल हो चुके है। गांव में सरकारी स्कूल में बने एकमात्र चालू ट्यूबवेल से सप्लाई के प्रयास नाकाफी साबित हो रहें है। इस एक ट्यूबवेल के भरोसे पूरे गांव में आपूर्ति संभव नहीं है।
गांव के राजकुमार डेलू ने नाराजगी जताते हुए बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर ट्यूबवेल ठीक करवाने की मांग कर रहें है परंतु सुनवाई नहीं हो रही है। मोटाराम डेलू ने बताया कि घरों में टैंकरों से जल आपूर्ति कर घर परिवार में लोग परेशान हो गए व घरों का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं गांव नारायणराम, परमेश्वर व देवीलाल सहित अनेक ग्रामीणों ने ट्यूबवेल दुरस्त करवा पेयजलापूर्ति सुचारू करने की मांग की है।