Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। जसनाथी शाखा का प्रसिद्ध धर्म स्थल व रूस्तम महाराज की तपोस्थली रूस्तम धोरा मंदिर, आलसर में गत 15 मई को दोपहर में करीब 1 किलो चांदी के छत्र चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजलदेसर थानाधिकारी सुरेंद्र बारूपाल के निर्देशन में एएसआई रोशनलाल स्वामी की टीम ने चोरी करने वाला आरोपी 32 वर्षीय जगदीश पुत्र भंवराम नायक निवासी जैतासर हाल निवासी बिग्गाबास श्रीडूंगरगढ़ को बीती रात बीदासर से धर दबोचा। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई व पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी से चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना भी है।
कार्रवाई पर सिद्ध रूस्तम धोरा ओरण ट्रस्ट व समाज के अनेक मौजिज लोगों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया।