Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मई 2026। नौतपा की भीषण गर्मी ने क्षेत्र का तापमान बढ़ा दिया है और इसे ओर अधिक बढ़ाने वाली दो खबरें पढें एकसाथ:-
पानी के लिए गांव मिंगसरिया से कल पदयात्री रवाना होंगे जयपुर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पानी के लिए गांव मिंगसरिया से आक्रोशित ग्रामीण कल पैदल जयपुर रवाना होंगे। गांव में दलित मोहल्ले में नए ट्यूबवेल के निर्माण को लेकर हुए आंदोलन में मिले आश्वासन के बाद भी काम नहीं होने से नाराज ग्रामीण जयपुर कूच की तैयारी कर रहें है। भीम सेना प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेघवाल की अगुवाई में पानी के संकट से जूझ रहें स्त्रियां व पुरूष पैदल कूच करेंगे। राजेंद्र ने बताया कि पानी के लिए संघर्ष समिति का गठन किया गया है और समिति पूरी तरह से गांधीवादी तरीके से अपनी मांग सीधे सीएम से करेगी। दो साल से बिना पानी दलित मोहल्ले के परिवार परेशान है और लगातार शासन प्रशासन द्वारा इसे अनदेखा किया जा रहा है। इस तपती गर्मी में ग्रामीण मिंसरिया से रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगे और यहां से नेशनल हाइवे के मार्ग से जयपुर की ओर रवाना होंगे।


सरपंच के खिलाफ जिला परिषद सीओ को दी शिकायत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाखासर नया की सरपंच व सरपंच पति व जेठ के खिलाफ एक ग्रामीण ने जिला परिषद सीओ को शिकायत देकर जांच की मांग की है। शिकायत में पंचायत में भ्रष्टाचार, सरकारी राशि के दुरुपयोग, घटिया निर्माण कार्य करवाने तथा विरोध करने पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। विकास कार्यों में अनियमितताओं के साथ जाखासर नया से बरजांगसर तथा अन्य कटाणी रास्तों पर हो रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच करवा भुगतान रोकने की मांग की है। परिवादी ने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।