Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2026। उपजिला अस्पताल के ट्रोमा में पहुंचने वाले गंभीर मरीजों को अब गर्मी से राहत मिल सकेगी। मरीजों की सुविधा के लिए मंगलवार सुबह राठी परिवार द्वारा यहां दो एसी दिए गए है।
मेडिकल ऑफिसर रमाकांत ने बताया कि मरीजों की सुविधा व राहत के लिए दानदाताओं के सहयोग से अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार करने के प्रयास किए जा रहें है। अस्पताल में श्रीडूंगरगढ़ निवासी व नागपुर प्रवासी कोडामल गोपाल राठी द्वारा दो टन के दो एसी ट्रोमा सेंटर में दिए गए है। राठी ने चांदीरतन राठी, हनुमानमल राठी व मेडिकल ऑफिसर परमजीत चौधरी की प्रेरणा से ये कार्य संपन्न हुआ। गत 16 मई 2026 को भी राठी परिवार द्वारा अस्पताल में जीवनोपयोगी उपकरण दिए गए। प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी, डॉ एसएस नांगल ने दानदाता परिवार का आभार जताया। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।