Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2021। मकर संक्रांति पर्व पर सूर्य उपासना का विशेष महत्व है और श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा गांव में योगगुरु ओम कालवा के नेतृत्व में आज उत्तरायण हुए सूर्य को बड़ी संख्या में योग साधकों ने नमस्कार किया। अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ ने आज पूरे विश्व में ऑनलाइन व ऑफलाइन 51 लाख लोगों को सूर्य नमस्कार करवाया। महासंघ के जिला प्रभारी ओम कालवा के ने कार्यक्रम को आयोजित किया। कालवा ने बताया कि कोरोना महामारी के काल ने नागरिकों को योग का महत्व बता दिया है और आज के समय में रोगमुक्ति व तनावमुक्ति के लिए योग जीवन का अनिवार्य अंग बन गया है। इस दौरान सेवाधाम छात्रावास के छात्रों ने 101 बार सूर्य नमस्कार का सामूहिक अभ्यास करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। आयोजन में सेवाधाम के आयोजक समिति के लक्षमीनारायण भादू, भवानी, करतार सिंह, प्रदीप ने कालवा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राकेश परिहार, मोनु नाई, रामरख डूडी, राजकुमार चौहान शिविर में शामिल हुए। बिग्गा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सरपंच जसवीर सारण व राजकीय स्कूल के प्रधानाचार्य व विकास कुमार ने समारोह की अध्यक्षता की। इन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास करने की बात भी कही। ग्रामीणों ने कालवा का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में आयोजित योग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सूर्यनमस्कार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास में विद्यार्थियों ने 108 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।