Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। जसनाथी सिद्ध पीठ और महाराज रूस्तम जी की तपोस्थली रूस्तम धोरा मंदिर में शुक्रवार दिन में चोर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पुजारी शुक्रवार सुबह बस पकड़ कर गांव गए तो पीछे से करीब 10 बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुसा और निज मंदिर का ताला तोड़कर करीब 1 किलो चांदी के 10 छत्र ले गया। मंदिर में हाल ही में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न किया गया व सभी छत्र एक साथ समेट एक ही थैली में रखें गए थे, जो चोर उठाकर ले गया। चोर बाइक पर आया और सीधे मंदिर में घुसा। पुजारी जब लौटे तो वारदात की जानकारी मिली। उन्होंने मंदिर कमेटी सदस्यों और राजलदेसर पुलिस को सूचना दी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो चोर की वारदात सामने आई। आप भी देखें और पहचान होने पर पुलिस को सूचित जरूर करें। सिद्ध सम्प्रदाय की ये प्रमुख पीठ श्रीडूंगरगढ़ बॉर्डर पर गांव आलसर के निकट राजलदेसर क्षेत्र में स्थित है। बड़ी संख्या में अंचल से श्रद्धालु रूस्तम धोरा दर्शनार्थ जाते है। घटना के बाद श्रद्धालु पुलिस से मामले की जांच करने की मांग कर रहें है।