Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2026। सोमवार,11 मई की सुबह साधु वेश में रहने वाले एक अज्ञात बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। पहचान नहीं होने से कोई वारिसान नहीं आया और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह ये शव बुरी तरह से बदबू मारने लगा है। अस्पताल का मेडिकल स्टाफ, मरीज व आस पास के रहवासी इससे बेहाल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोर्चरी में रखें शव फ्रीजर में अज्ञात बुजुर्ग का रखा था। मंगलवार को करीब सात घंटों से बिजली नहीं होने से शव की दुर्दशा हो गई है। इससे आ रही बदबू से यहां आना जाना भी मुश्किल हो गया है। आस पास की दवाओं के दुकानदार, काली मंदिर में आने वाले श्रद्धालु, अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके परिजन बदबू से परेशान हो रहें है।
शव की दुर्दशा, अस्पताल में जनरेटर सुविधा नहीं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल पहुंचे एक मरीज के परिजन ने बताया कि शव की दुर्दशा हो रही है, जो संवेदनहीनता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बिजली का अपडाउन होने से मोर्चरी का शव फ्रीजर बंद रहा और इससे शव में बदबू आने लगी है। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा नहीं है और इन्वर्टर बैटरी से जरूरी स्थानों पर पावर बैकअप व्यवस्था की गई है। परंतु मोर्चरी के फ्रीजर का पॉवर इन्वर्टर से पूरा नहीं हो सकता। ऐसे में बिजली नहीं होने से ये बंद हो जाता है। अस्पताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि अस्पताल में जनरेटर सुविधा नहीं है और बिजली बंद रहने से समस्या हुई है। पुलिस को सूचना देकर शव के निस्तारण के लिए कहा गया है। पुलिस प्रशासन पहुंच गया है व आगामी जरूरी कार्रवाई पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीज ही नहीं मेडिकल स्टाफ भी परेशान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीजों ने मुंह को ढांप कर बैठने को मजबूर है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मरीज ही नहीं उनके साथ आए परिजन भी परेशान है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोर्चरी के नजदीक के कमरों में बैठना भी संभव नहीं हो रहा है।