Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2026। मंगलवार को क्षेत्र के गांव रीड़ी में 2 किलोमीटर के अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक दल द्वारा बुलडोजर चला कर कच्चे पक्के कब्जे हटाए जा रहें है। गांव में चर्चाओं का माहौल छाया है। इस रोड से अतिक्रमण हटाने की कवायद कई दिनों से चल रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक आम बैठक का आयोजन भी किया जिसमें सत्ता पक्ष के नेताजी भी शामिल हुए। वहीं प्रशासन द्वारा लगातार सड़क निर्माण से पूर्व अतिक्रमण हटाने की कागजी कार्रवाई की जा रही थी। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल को मौका मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और शंकरलाल जाखड़, सीताराम नाई, राजबाला मीणा, जगदीश प्रसाद बैरवा, सुनिल कुमार, महेश कुमार, सुनिता चौधरी का दल बनाया व अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। टीम पुलिस जाप्ते व सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विदित रहें इन दिनों क्षेत्र के गांवो में सड़कें चौड़ी करने, नई सड़कों के निर्माण कार्यों के चलते अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी हो रहें है। क्षेत्र के सूडसर एवं टेऊ में खारड़ा-राजपुरा-पूनरासर-शेरूणा- सूडसर-सांवतसर-लिखमीसर-राजेड़ू मार्ग निर्माण में सड़क के मध्य बिंदू से दोनों तरफ 15 फीट रास्ते से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए है। ग्रामीणों को 15 दिन में कब्जे हटाने की बात कही गई है। इसी को लेकर ग्रामीणों में हलचल का माहौल छाया है। वहीं गांव मोमासर में पंचायत भवन के सामने किए गए अस्थाई अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया है।