Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 21.16.43
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। क्षेत्र के गांव बेनीसर में एक बड़े भाई ने लाठी लेकर छोटे भाई के परिवार पर हमला कर दिया एवं मारपीट कर छोटे भाई का पैर तोड़ दिया। इस संबध में छोटे भाई की पत्नी ने अपने जेठ पर आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी सरोजदेवी ने पुलिस को बताया की वह अपने पति लालनाथ के नाम से ही गांव की रोही में स्थित खेत में कृषि कुंए पर परिवार के साथ रहती है। रविवार शाम करीब 6.30 बजे उसका जेठ काननाथ लाठी लेकर उसकी ढ़ाणी में आया एवं उसके पति के साथ गाली-गलौच करने लग। लालनाथ ने मना किया तो आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी एवं पति को बचाने बीच में आई परिवादी के साथ भी मारपीट करते हुए बदसलुकी की। परिवादी की बेटी बीच में आई तो आरोपी ने उसे भी पीटा। शोर मचाने पर आस पास के लोग पहुंचे तो आरोपी ने खेत छोड़ कर नहीं जाने पर मौका मिलते ही जान से मार देने की धमकी दी एवं मौके से भाग गया। मारपीट में परिवादी के पति का पैर टुट गया एवं बेहोश हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई सुरेश कुमार करेगें।