Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-11 at 20.24.08
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड़ मुख्यालय पर लंबे समय से निर्माणाधीन चल रहे तेजा मंदिर का कार्य अब पूर्ण हुआ है एवं प्राण प्रतिष्ठा का चार दिनों का कार्यक्रम 7 मई से 10 मई तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई नेताओं के आने की उम्मीद थी लेकिन कोई बड़ा नेता कार्यक्रम के दौरान नहीं पहुंचा। इसके बाद सोमवार को चूरू सांसद राहुल कस्वां श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें एवं तेजा मंदिर में धोक लगाई। इस मौके पर कस्वां ने सामाजिक एकता का महत्व बताते हुए श्रीडूंगरगढ़ में तेजाजी का भव्य मंदिर बनना पूरे समाज के लिए गर्व की बात कही। इस मौके पर कस्वां ने मंदिर में 41 लाख रुपए की शिखर की बोली लगाने वाले श्रवणराम भादू के पुत्र केसराराम भादू का साफा पहना कर अभिनंदन किया। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष द्वारा सांसद कस्वां एवं उनके साथ आए मालीराम शर्मा का अभिनंदन किया गया। इस दौरान चांदराम चाहर, गोपाल सायच, हेतराम जाखड़, हरिप्रसाद भादू, मोहनलाल सारण, सीताराम बाना, संदीप दुसाद, रामनिवास दुसाद, रामकुमार कड़वासरा, हरि सिंह, शंकरलाल भुंवाल, रामनिवास ज्यानी, सत्यनारायण जाट, भागीरथ खिलेरी, रामलाल बेरड़ सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।