Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-09 at 09.05.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। जिले भर में चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। कहीं छोटी तो कहीं बड़ी चोरी की वारदातों से आमजन परेशान है।
शहर के बिग्गाबास की मुख्य आमगली में बीती रात दो खड़ी पिकअप के तीन टायर चोर खोलकर ले गए। कार में आए चोरों ने मुरली कैटर्स की दुकान के सामने खड़ी पिकअप के दो टायर खोले और पत्थर उठाकर उसके नीचे लगाए। दुकान के मालिक मनीष पुत्र मुरलीधर शर्मा की पिकअप थी और जब सुबह उन्होंने देखा तो हक्के बक्के रह गए। वहीं इसी के पीछे एक अन्य गोदाम के सामने खड़ी शंकर भुवांल की पिकअप से भी एक टायर खोल कर ले गए। मनीष के परिजनों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दे दी है। तीनों टायर व इनकी रिम चोरी से करीब 32 हजार का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि आस पास ऐसी और वारदात की भी जानकारी मिल सकती है। वहीं घटना निकट ही लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आप भी देखें फोटो और वीडियो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमगली में खड़ी दो पिकअप के टायर खोल कर ले गए चोर।