Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को रथ क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों में तय कार्यक्रमानुसार पहुंचा। शुक्रवार को रथ ग्राम पंचायत कुंतासर, धीरदेसर चोटियान व बिग्गाबास रामसरा पहुंचा।
रथ का गांव कुंतासर में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया और इस दौरान शामिल कार्मिकों व सांस्कृतिक दल के सदस्यों का साफा व फुलमाला पहना कर सम्मान किया। सदस्यों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा मंडल महामंत्री मेघराज सोनी की अगुवाई में स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोनी ने बताया कि इस मौके पर सरपंच ऊंकारराम, गणेश सोनी, आदूराम, भंवरलाल, हजारीप्रसाद, नारायण, शिवरतन, मुकेश कुमार, दिनेश कुमार, जयकिशन, शिवरतन, हेमाराम, जगदीश, कालूराम, मोहनराम, सीताराम, खिराजाराम, जुगल किशोर, रामनिवास, सीताराम, पूनमचंद, मोहनलाल, थानाराम, रामरतन, राममोहन, हीरालाल सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए।
धीरदेसर चोटियान में प्रगतिशील किसान को दिया पंचायत स्तरीय सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान में ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। यहां कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभागीय योजना के तहत आत्मा कार्यक्रम में खीरा उत्पादन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रगतिशील युवा किसान रामलक्ष्मण चोटिया को पंचायत स्तरीय किसान सम्मान दिया गया। विभागीय अधिकारी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपा व इसके तहत उनके खाते में 11 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी सरकार द्वारा उन्हें दी जाएगी। कार्यक्रम में अनेक ग्रामीण शामिल हुए।

तहसीलदार ने किया निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बिग्गाबास रामसरा में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। शर्मा ने किसानों को खातेदारी नियमों संबंधी जानकारी दी। वहीं कृषि विभागीय कार्मिकों ने किसानों को विभिन्न योजनओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान सांस्कृतिक दल ने भी अपनी नाटकीय प्रस्तुतियां दी। अनेक ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

बिग्गाबास रामसरा
कुंतासर
धीरदेसर चोटियान