Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ में नशे का ठिकाना पकड़ा और शराब अफीम व डोडे के साथ एक को पकड़ा।
थानाधिकारी कश्यमसिंह राघव के निर्देशन में एसआई राजेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस दल के कांस्टेबल अनिल कुमार, राजेश कुमार, कैलाश, नरेंद्रसिंह सहित डीआर रामनिवास ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस दल गुरूवार शाम करीब 4 बजे गश्त के दौरान गांव बिग्गा पहुंचे तो बीकानेर से एएनटीएफ टीम से नशे के अवैध कारोबार की सूचना प्राप्त हुई। ये दल कितासर भाटीयान पहुंचा और यहां श्रीकरणी होटल पर कार्रवाई करते हुए शराब, अफीम व डोडे के साथ एक जने को गिरफ्तार किया।
एसआई राजेंद्र ने बताया कि होटल से 42 पव्वे देशी शराब, 8 पववे अंग्रेजी शराब, 74 बीयर, 92 ग्राम डोडा पोस्त चुरा व 16.37 ग्राम अमल बरामद किया। आरोपी कितासर भाटीयान निवासी रणवीरसिंह को गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने आबकारी व एनडीपीएस एक्ट में मामले में दर्ज कर जांच सेरूणा थानाधिकारी संध्या विश्नोई को दी गई है।