Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2026। आईपीएल के साथ ही देश भर में क्रिकेट की सट्टेबाजी का दौर भी शुरू हो जाता है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी क्रिकेट बुकियों का काला खेल लंबे समय से युवाओं को कर्ज ओर अपराध में धकेल रहा है। ऐसे ही एक सट्टेबाज को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस में गुरुवार आधी रात घर पर दबिश देकर पकड़ा है। थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एएसआई गजेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने सिंधी कॉलोनी में दबिश दी। जहां सट्टेबाज राजन सिंधी अपने घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठा मिला। आरोपी पुलिस को देख भागने लगा जिसे पीछा कर दबोचा गया। आरोपी के पास से 2 मोबाइल मिले जिनमें से एक मोबाइल में क्रिकेट की सट्टेबाजी वेबसाइट पर 04 राजन 22 ओर जटाधारी 22 के नाम से दो आईडी लोगिन थी एंव 51 खाते एक्टिव मिले। आरोपी के पास से आईपीएल के मैच नम्बर 50 लखनऊ वर्सेज बेंगलोर के मैच में 1 करोड़ 16 लाख 41494 रुपये का लगाई व खाई का हिसाब मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है एंव उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह स्वंय करेंगे। बुकी के खिलाफ इस कार्यवाही में कांस्टेबल पुनीत की भूमिका सक्रिय रही एवं कार्यवाही टीम में हेडकांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल नरेंद्र भी शामिल रहे।