Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मई 2026। बुधवार को नगरपालिका के सभागार में शहरी क्षेत्र की जनगणना के लिए प्रगणकों का तीसरे चरण का शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर में विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, चार्ज अधिकारी सहजाद खोखर सहित जनगणना शाखा के अधिकारी शामिल हुए। विधायक ताराचंद सारस्वत ने जनगणना को देश के विकास के लिए जरूरी बताते हुए आमजन से जागरूकता के साथ जनगणना में शामिल होने की अपील की। सारस्वत ने देश की सुरक्षा के लिए इसे जरूरी बताया। उन्होंने अपनी स्वगणना करके भी दिखाई। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने कार्मिकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने व आमजन से कार्मिकों को सही जानकारी देने का आग्रह किया। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने स्वगणना की जानकारी विस्तार से देते हुए लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। स्वगणना 1 मई से 15 मई तक की जानी है और इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाकर नागरिक स्वयं अपनी गणना कर सकते है। इस दौरान जनगणना शाखा के भव्य कटारिया, रामप्रताप जाखड़, महावीर प्रसाद, रमेश शर्मा, नौरतमल सारस्वत सहित सभी प्रगणक कार्यक्रम में शामिल रहें। https://se.census.gov.in