Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। बीकानेर गौशाला संघ व गौग्राम सेवा संघ राजस्थान के एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार सुबह जयपुर में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी व गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत से मुलाकात की और गौशालाओं का अनुदान समय पर देने की मांग की। दोनों ही मंत्रियों ने मंडल सदस्यों की बात सुनी व राजस्थान की शेष बची 1000 गौशालाओं को अनुदान राशि शीघ्र ही उनके खातों में ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया।
मंडल सदस्यों ने 31 मई को बीकानेर में आयोजित होने वाले 18वें गौशाला संचालक सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। मंत्री कुमावत से सदस्यों ने गौसेवा नीति 2026 व वर्तमान गौशालाओं के अनुदान के विषय में विस्तार से चर्चा की, सदस्यों ने गौशालाओं के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। वहीं गौशालाओं के लिए भूमि आवंटन, गौशालाओं के अनुदान बिल, गौशालाओं में पानी की समस्याएं, 1960 का पंजीयन, गौशालाओं को समय पर अनुदान दिए जाने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री कुमावत ने सुधार कार्य सकारात्मक करने का आश्वासन दिया और समारोह में शामिल होने के बारे में सहमति भी दी। गौसेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में गौग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित दाधीच चूरू, प्रदेश उपाध्यक्ष खेमचंद यादव कोटा, प्रदेश मंत्री रामजीवन डांगावास नागौर, प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सिंह पालवास सीकर, प्रदेश महामंत्री प्रकाश व्यास जोधपुर, गौग्राम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सूरजमालसिंह नीमराना शामिल रहें।