Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मई 2026। शुक्रवार को ग्राम पंचायत धर्मास में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने बिजली पानी से संबंधित आधा दर्जन करीब समस्याएं चौपाल में रखी। शर्मा ने उनके निस्तारण के विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए। वहीं शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया व केंद्र की टूटी दीवार को ठीक करवाने के निर्देश ग्राम पंचायत को दिए। चौपाल के दौरान ग्राम रथ अभियान का निरीक्षण किया गया। रथ के साथ मौजूद सांस्कृतिक दल ने सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
चौपाल में तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर सहित पानी बिजली विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।