Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2026। गुरूवार सुबह करीब 10 बजे बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे अधिकारी दल को एक कक्ष के अलावा सभी कक्षों के ताले लटकते मिले। विभाग के चक्कर लगाने वाले किसान व आमजन लगातार बिजली विभाग में सुनवाई नहीं होने की शिकायतें करते है, जिसे कल अधिकारी दल ने प्रमाणित कर दिया। लखासर के डेढ़ दर्जन से अधिक किसान 4 दिन से परेशान है और राहत का इंतजार कर रहें है। शुक्रवार को ये किसान परिवार पेयजल के लिए भी हैरान हो रहें है।
सोमवार दोपहर व मंगलवार रात आए तेज अंधड़ ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया। बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से कई कई घंटों ही नहीं दिनों के इंतजार के बाद बिजली बहाल हो पा रही है। गांव लखासर की रोही में मंगलवार रात के तेज अंधड़ से फीडर संख्या तीन के 14 पोल लाइन सहित ध्वस्त हो गए है। डेढ़ दर्जन से अधिक किसान परिवार इससे प्रभावित हुए है और बिना बिजली बैठे है। किसानों ने बताया कि लगातार विभागीय अधिकारियों से लाइन दुरस्त कर बिजली सप्लाई सुचारू करवाने की मांग की जा रही है। परंतु अभी तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। किसानों ने बताया कि चार दिन से बिजली नहीं मिलने से अब पानी की किल्लत होने लगी है। किसान परिवार बिना पानी के पशुओं के साथ बड़ी परेशानी का अनुभव कर रहें है। किसानों ने विभाग से लाइन दुरस्त कर शीघ्र आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। विदित रहें गांव बेनीसर में सोमवार दोपहर आए तेज अंधड़ के बाद बुधवार रात करीब 8 बजे बिजली आई, वहीं गांव सातलेरा में भी बुधवार शाम को लाइन का काम शुरू हुआ जो मध्यरात्रि के बाद पूरा हुआ ग्रामीणों को बिजली मिल पाई। वहीं रोही के किसानों की बिजली सुचारू किए जाने में अभी भी समय लग रहा है।

पढें 30 अप्रैल 2026 :-