Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। सरकारी महकमों में एक सार्वजनिक ट्यूबवेल के कनेक्शन का मामला इतना उलझ गया कि ग्रामीणों ने समाधान के लिए एक दर्जन शिकायतें दर्ज करवा दी। ग्रामीणों ने एसडीएम, जिलाकलेक्टर से लेकर सीएमओ तक ईमेल के जरिए कनेक्शन करवाने की मांग की है। परंतु पांच माह बाद भी नतीजा ढाक के तीन पात ही है। गर्मी में पेयजलापूर्ति की समस्या से जूझ रहें ग्रामीणों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने व ट्यूबवेल के लिए डिमांड राशि जारी करवाने की मांग को लेकर पत्र लिखा है। ग्रामीणों ने सीएम से पूछा है कि साहब! आमजन की समस्याओं का समाधान कहां होता है.?
मामला क्षेत्र के गांव राजेडू का है। ग्रामीण श्रवणराम कुम्हार परिवार द्वारा सार्वजनिक हित में दान की गई भूमि पर अर्जुनराम बिस्सू के घर के पास बने ट्यूबेवल से सप्लाई शुरू होने का इंतजार कर रहें है। इंतजार सालों लंबा हो गया और ग्रामीण परेशान हो गए है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 2023 में स्वीकृत ट्यूबवेल 2024 में बन कर तैयार हो गया। 2025 में जलहोद बनाकर मोटर डाली गई व पाईपलाईन भी बिछाई गई। परंतु इस ट्यूबवेल पर बिजली कनेक्शन नहीं होने से ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण दिसंबर 2025 से लगातार कनेक्शन करवाने के लिए प्रयासरत है। ग्रामीणों ने 15 से 20 शिकायतें संपर्क पोर्टल पर दर्ज करवा दी है। ग्रामीणों ने बताया कि सीएमओ से लेकर सभी उच्चाधिकारियों को भी शिकायतें मेल की गई है। इस प्रकरण में बिजली पानी के विभागों में आपसी समन्व्य की कमी ही नहीं दोनों ही विभागों की लापरवाही भी उजागर हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा संपर्क पोर्टल पर दिए गए जवाब में 30 मार्च 2026 को करीब 10.57 लाख की डिमांड राशि जारी करने व 8 अप्रैल 2026 को 3.47 लाख की डिमांड राशि जारी करने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि बिजली विभाग ने दो बार में अलग अलग डिमांड राशि जारी करने की जानकारी कैसे दी है.? राशि में अत्यधिक अंतर है। वहीं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने इसे अपने कार्यक्षेत्र से बाहर बताया और ग्राम पंचायत ने बजट की कमी बताई।
ग्रामीणों ने कहा कि लगातार प्रयासों के बावजूद कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, जिससे इस गर्मी में पेयजलापूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान है। उन्होंने करीब 20 लाख रूपए खर्च होने के बावजूद ट्यूबवेल को कनेक्शन नहीं मिल पाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए, सीएम भजनलाल शर्मा से इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करते हुए इस ट्यूबवेल के लिए डिमांड राशि जारी करने की मांग की है।