Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2026। क्षेत्र के शिक्षा जगत से बड़ी खबर झंवर बस स्टैंड पर स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल से आई है। स्कूल को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिल गई है। सोमवार को ये सूचना प्राप्त होने के बाद स्कूल में उत्सव का माहौल है। प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि अब एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई मान्यता प्राप्त कर ली है। विद्यालय में अब राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाठ्यक्रम होगा व इसी सत्र 2026-27 से ही सीबीएसई बोर्ड लागू हो गया है। कक्षा नर्सरी से 10वीं तक सीबीएसई मान्यता मिलने पर इसी सत्र से बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। कौशिक ने बताया कि विद्यालय ने बोर्ड के लिए निर्धारित मानदंडो को पूरा करते हुए ये विशेष उपलब्धि हासिल की है। अब स्कूल के बच्चों को सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता होने के लाभ मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में अब राष्ट्रीय मानकों के अनुसार शिक्षण कार्य संपन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ट्रैंड टीचर्स के साथ बोर्ड की खेल गतिविधियों का विशेष लाभ मिल सकेगा। कौशिक ने बताया कि स्कूल में सभी कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ है। विदित रहें एजी मिशन में स्काउट गाइड के साथ विभिन्न खेल, सांस्कृतिक आयोजन व शैक्षणिक भ्रमण के माध्यम से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास की नई राहें खुल रही है। वहीं एजी मिशन कोचिंग क्लास की कॉमर्स स्टूडेंट ने उपखंड क्षेत्र में 12वीं में टॉप कर स्कूल की श्रेष्ठता साबित की है।