Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-24 at 19.39.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2026। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में मारपीट का मामला सामने आया है। एक दुकान के पास दुकान कर लेने से नाराज युवकों ने दो भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हें धमकाने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि धर्मास निवासी 32 वर्षीय मांगीलाल पुत्र बाबूलाल जाट ने इसी गांव के रामप्रताप, रामरख, रामूराम पुत्रगण केशराराम, रामनिवास, राजूराम पुत्रगण श्रवणराम, भैराराम पुत्र अमराराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार को करीब 7.30 बजे धर्मास स्टैंड पर वह अपनी दुकान के आगे खड़ा था तभी आरोपी रामप्रताप आया और उसे थप्पड़ मारते हुए गालियां देने लगा। उसके भाई गिरधारी ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने उसे पीटने लगा। तभी अन्य आरोपी भी मौके पर आ गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट करते हुए गंदी गालियां दी। आरोपियों ने परिवादी के भाई का सिर फोड़ दिया और धमकाते हुए कल से दुकान पर नजर आने पर जान से मारने की धमकी दी। आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर उन्हें छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल संदीप कुमार को सौंप दी है।