Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1ff51479-a5ae-4673-8715-e5ceb567694c
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2026। जिले में पुलिस कमान को थामने के बाद जिले भर में नशे के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ की घोषणा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने की और इसके बाद क्षेत्र के पुलिस जवान भी अपने मुखिया की इस मुहिम को पूरा करने में जुट गए है। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के निर्देशन में एसआई रतनलाल की टीम ने 13.050 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिरों द्वारा क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के पास स्थित होटल जय भैंरुनाथ में डोडा-पोस्त की सप्लाई की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने जाल बिछाया। शाम करीब 8 बजे ठुकरियासर निवासी होटल संचालक रामधन पुत्र कालूराम मोटसरा अपनी स्कूटी पर डोडा-पोस्त लेकर होटल की ओर आया तो पुलिस ने घेर कर उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास से 8 किलो 950 ग्राम पोस्त चुरा, 4 किलो 100 ग्राम डोडा जब्त किया गया है व उससे स्कूटी भी सीज की गई है। कार्यवाही को अंजाम देने वाली टीम में कांस्टेबल अशोक, पुनीत कुमार, अशरफ व इंद्रलाल शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।