Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1f658bfe-d765-42be-8ac2-174c9d0c6822
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अप्रैल 2026। सच्ची मित्रता ऊंच नीच के भाव से मुक्त होती है और अमीरी गरीबी का कोई स्थान नहीं होता। ये बात गांव बाना में जसनाथजी बाड़ी में आयोजित सप्तदिवसीय भागवत कथा में कथा वाचक कौशिक कुमार ने कही। उन्होंने सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष सुनाते हुए भाव भक्ति को मोक्ष का मार्ग बताते हुए भागवत विश्राम संपन्न की। यहां भागवत कथा व नानी बाई का मायरा में ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से दी गई गौसेवार्थ 6 लाख 21 हजार की राशि का सहयोग गांव की बांके बिहारीलाल गौशाला में दिया गया। बड़ी संख्या में श्रृद्धालु कथा में शामिल हुए। संगीतमय कथा में भजनों पर श्रद्धालुओं झूम कर आनंद लिया। बुधवार को मंदिर प्रांगण में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। वहीं जसनाथजी महाराज के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा गुरूवार सुबह विधि विधान से की जाएगी। आयोजन समिति द्वारा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां की जा रही है।