Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-19 at 18.40.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अप्रैल 2026। रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर मौके पर क्षेत्रवासियों में खरीददारी का उत्साह देखा गया एवं श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे स्थित टाटा कार के शो-रूम में तीन परिवारों ने अपने परिवार में टाटा को शामिल किया। टाटा श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम के गोविंद सारस्वत ने बताया कि कालू बास निवासी महेश कुमार सैनी ने टाटा एक्सप्रेस टी की, बिग्गाबास निवासी निर्मल ओझा ने नेक्सोन डीजल की एवं गावं बाना निवासी संतोष कुमार बाना ने नेक्सोन ईवी की खरीद की है। तीनों ही परिवारों ने टाटा की 5 स्टार सुरक्षा मजबूती को महत्व देते हुए खरीद की एवं वर्तमान दुर्घटनाओं के दौर में सड़क पर सुरक्षित सफर का महत्व समझा है। गाड़ी लेने वाले महेश माली ने बताया कि जान है तो जहान है इसी वाक्य को ध्येय वाक्य मानते हुए गाड़ी खरीद में ध्यान रखा गया और पसंद टाटा की गाड़ी को ही किया गया। निर्मल ओझा ने गाड़ी में पूरे परिवार के सफर की चिंता टाटा होने के कारण कम हो जाने की बात कही एवं संतोष बाना ने टाटा की मजबूती को सराहते हुए वाहन चलने एवं पार्किंग के दौरान पशुओं के टकराने, इधर उधर थोड़ी बहुत लग जाने की स्थिति में नया खर्चा नहीं होने के कारण टाटा को पसंद करने की बात कही। बाना ने बताया कि अन्य कम्पनियों के वाहनों में छोटी सी टक्कर में कमजोर बॉड़ी होने के कारण आए दिन खासा खर्च करना पड़ता है वहीं टाटा की मजबूती के कारण यह खर्च नहीं करना पड़ता। इस मौके पर टाटा श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम के निदेशक विशाल स्वामी एवं संजय स्वामी ने तीनों वाहन मालिकों को बधाई देते हुए सुरक्षित सफर करने की अपील की।