Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बाना निवासी श्रवणराम नैण के जीवन में रविवार का दिन बेहद दर्दनाक साबित हुआ जब उसने अपनी आंखों के आगे अपनी 9 साल की दोहिती को पिकअप से सड़क पर गिरते हुए देखा। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई ईश्वरसिंह ने बताया कि गांव बाना निवासी श्रवणराम नैण के परिवार ने गांव पुदंलसर की रोही में टयुबवैल काश्त कर रखा है। अभी उसकी नौ साल की दोहिती बीजा निवासी गांव मोमासर अपने ननिहाल आई हुई थी। जिसे टयुबवैल से दुध वाली पिकअप में गांव बाना जाने के लिए परिजनों ने चढ़ा दिया था। सालासर गांव के फांटे पर श्रवणराम खड़ा अपनी दोहिती का इंतजार कर रहा था एवं पिकअप के आते ही उसकी दोहिती बीजा उतरने लगी तो पिकअप चालक ने गफलत करते हुए उसके पूरा उतरने से पहले ही गाड़ी चला दी। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया एवं पिकअप से सड़क पर गिर गई। इससे उसके सर में गम्भीर चोटें आई। घायल अवस्था में उसे परिजन तुरंत श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय दौड़े एवं रास्ते में श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक भी बंद मिला। इस पर परिजनों ने उसे गाड़ी से उतार कर मोटरसाईकिल के माध्यम से फाटक पार किया एवं श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबध में श्रवणराम नैण की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।