Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक युवक पानी की डिग्गी में डूबने से अकाल मौत का शिकार हो गया।
गुरूवार शाम को हुई घटना के बाद एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और मृतक का शव पानी से निकलवा कर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। गांव कल्याणसर पुराना की रोही में स्थिति खेत में 21 वर्षीय युवक मुखराम पुत्र खिंयाराम मेघवाल की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। युवक बूस्टर में पानी भर रहा था और तभी उसका पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाई व तीन बहनों में लाडला था। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। शुक्रवार सुबह युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। बता देवें इसी गांव के दो युवकों ने बुधवार रात सड़क दुर्घटना में दम तोड़ दिया। एक ही दिन में तीसरे युवक की जान जाने से गांव भर में माहौल गमगीन हो गया है।