Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2026। सहकार क्षेत्र में सरकार द्वारा सुधार की मांगे सुनवाई नहीं होने पर राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कार्मिक लगातार पेन डाउन, ज्ञापन देने, प्रदर्शन कर रहें है। मंगलवार को बीकानेर के मोहता भवन में समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बापेऊ समिति के व्यवस्थापक राकेश कुमार सारण को लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। वहीं संयोजक पुंजराम सिंह बज्जू, उपाध्यक्ष धर्माराम जाट पूगल व कोषाध्यक्ष महावीर सोनी छत्तरगढ़ को चुना गया है। सारण ने सभी का आभार जताते हुए सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सेंटर कॉपरेटिव बैंक की जिले भर की 11 शाखाओं में 17 शाखा प्रतिनिधि बनाए है। जिनमें कृष्णलाल पंवार खाजूवाला, सुखराम बज्जू, अशोक कुमार लूनकरणसर, लिखमाराम श्रीडूंगरगढ़, प्रदीप शर्मा पूगल, रामकुमार जसरासर, सोहनलाल खिलेरी नोखा, भानुप्रताप कोलायत, राजूसिंह भाटी छतरगढ़, उस्मान साह शामकालीन, रामेश्वर तरड़ मैन ब्रांच, रामनिवास नैण श्रीडूंगरगढ़, शरीफ साह (सेरुजी) छतरगढ़, बनवारी खाजूवाला, श्रवण सिंह ढिंगसरी नोखा, बीरबल ज्याणी लूनकरणसर, गोविंद श्रीडूंगरगढ़ को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जिले भर से 120 कार्मिक शामिल हुए और संयोजक पुंजराम सिंह ने सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हुए आभार जताया।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सारण ने बताया कि समिति अपनी जायज मांगों के लिए 6 अगस्त 2025 से लगातार सरकार को मांग पत्र भेज रही है। परंतु शासन और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में संघर्ष को गति दी जाएगी।