Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

कृषि अधिकारी टी.के. जोशी ने किया क्षेत्र का दौरा, की समीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के अतिरिक्त निदेशक टी.के. जोशी ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर कृषि उर्वरक आदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के आदान विक्रेताओं के परिसरों का निरीक्षण किया तथा पीओएस मशीन एवं भौतिक स्टॉक का सत्यापन कर यूरिया उपलब्धता की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने क्षेत्र में उर्वरक वितरण की पारदर्शिता एवं सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए आदान विक्रेताओं को विभागीय दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने सहायक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय में विभागीय अधिकारियों एवं स्टाफ की बैठक ली। बैठक में आगामी खरीफ सीजन के लिए यूरिया वितरण व्यवस्था, उर्वरक प्रबंधन तथा क्षेत्र में उर्वरकों की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान धरती माता बचाओ अभियान एवं आपनो खेत, आपणी खाद अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मई माह में आयोजित होने वाले GRAM 2026 कार्यक्रम की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। सहायक निदेशक कृषि रघुवीरदयाल सुथार, कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सरस्वा, डा. महेंद्र प्रताप, मेघराज बंजारा एवं सहायक कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहें।

दुलचासर में धुमधाम से मनाई सैनजी जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में संत सैनजी महाराज के मंदिर प्रांगण में धुमधाम से सैन समाज बंधुओं ने धुमधाम से जयंती मनाई। मंगलवार सुबह विधि विधान से सैनजी महाराज का श्रृंगार व पूजन किया गया। यहां आयोजित हवन में मुख्य यजमान के रूप में रूपाराम भणभेरू, सीताराम गोला, नानूराम भणभेरू, सत्यनारायण गोला व अन्य समाज बंधु शामिल हुए। हवन में पूर्णाहुति के साथ मानव जाति के लिए शांति की सामूहिक प्रार्थना की गई। इससे पूर्व संध्या पर मंदिर में सुंदरकांड व जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। समाज के सभी परिवार कार्यक्रम में शामिल हुए। सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।