Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2026। भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती देश भर में उत्साह व समरसता के साथ मनाई जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में भी बाबा साहेब अमर रहें के नारे गूंज रहें है। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर लोग बाबा साहेब को याद करते हुए उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित कर रहें है।
आज शाम 5 बजे युवा संगठन के बैनर तले कालूबास में अंबेडकर कॉलोनी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कॉलोनी के युवा समारोह की तैयारियों में जुटे है। कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर विभिन्न वर्गों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं आज शाम 5 बजे डॉ अंबेडकरजी जयंती समारोह समिति द्वारा आदर्श विद्या मंदिर के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन होगा।
कांग्रेस ने याद किया बाबा साहेब को, उनके आदर्श को आत्मसात करने का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा साहेब की 135वीं जन्म जयंती कांग्रेस कार्यालय में उत्साह के साथ मनाई गई। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने संविधान निर्माता के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान, शिक्षा व समानता के लिए बाबा साहेब द्वारा किए गए अभूतपूर्व प्रयास सदैव प्रेरणीय रहेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, संजय करनानी, सत्यनारायण जाट, प्रह्लाद सोनी, ओमप्रकाश सुथार, मंगतूराम मेघवाल, हीरालाल कूकना, मनोज पारख, जितेंद्रसिंह शेखावत, महेश मंत्री, राजेश मीणा, मनोज सुथार, आनन्द वाल्मीकि, ईश्वरराम जावा, नानूराम मेघवाल, अयूब खान दमामी, वेदप्रकाश वाल्मीकि, महेंद्र जावा, सीताराम बाना, प्रकाश दुसाद, लालचंद कूकना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प दोहराया। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने सभी का आभार जताया।


छात्र संगठन एसएफआई ने किया श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर छात्र संगठन एसएफआई द्वारा माकपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष जावा एवं तहसील सचिव अकरम काजी ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने और युवाओं से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बाबा साहेब के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। इस दौरान जसराज सैन, तालीम काजी, प्रतीक शर्मा, राजेश स्वामी, सुनील नायक, राहुल मेघवाल, मोहित जावा, किशन जावा, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी कार्यकर्ता सरदारशहर रोड स्थित बाबा साहेब आंबेडकर भवन पहुंचे, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


बरजांगसर में याद किया बाबा साहेब को, अर्पित की पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बरजांगसर में मंगलवार सुबह अंबेडकर नगरवासियों ने धूमधाम से बाबा साहेब की जन्म जंयती मनाई। यहां वक्ताओं ने बाबा साहेब के योगदान का स्मरण किया, उनके जीवन संघर्ष के प्रसंगों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने हर घर में सभी बच्चों को शिक्षा से जोड़ने व शिक्षित बनाने का आह्वान किया। यहां सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण, सुखराम, रामनिवास, बंशीलाल, मांगीलाल सहित अनेक मौजिज लोगों ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित की, बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

देखें अन्य फोटो:- अनेक युवाओं, बच्चों ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित कर शिक्षा व समानता का अधिकार दिलवाने के लिए किए गए संघर्ष के लिए उनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर रोड पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित करने सुबह से पहुंच रहें युवा व बच्चे। यहां आर्यन व उनकी बहन दिव्या ने माला पहना कर जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक उत्साही युवा प्रतिमा पर पुष्पाजंलि व फुलमालाएं पहना कर बाबा साहेब अमर रहें नारे लगा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैसलसर से पहुंचे सहीराम ने बाबा साहेब का तिलक कर पहनाई फुलमाला।