Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

सैनजी जयंती पर दो दिवसीय मेले में होंगे विभिन्न आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में संत सैनजी महाराज की 726वीं जयंती पर दो दिवसीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। सोमवार सुबह से मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। मंदिर परिसर की सुंदर सजावट की गई है। सोमवार शाम 6 बजे सुदंरकांड पाठ, व रात्रि 9 बजे से जागरण का आयोजन होगा। मंगलवार सुबह जयंती अवसर पर संत प्रतिमा का विशेष श्रृंगार व पूजा अर्चना की जाएगी। सुबह सवा सात बजे सामूहिक हवन पूजन के बाद सवा बारह बजे सामूहिक महाप्रसाद का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सीताराम गोला, सत्यनारायण गोला, भागीरथ गोला, मांगीलाल भणभेरू, नानूराम भणभेरू ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज के सभी परिवारों में उत्साह का माहौल है। सभी परिवार संत शिरोमणी के जयंती समारोह में शामिल होंगे। जागरण में श्रद्धा भक्ति के साथ संत की सुकीर्ति का गायन किया जाएगा। समिति ने समाज के मौजिज लोगों व युवा कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्हें अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई।


तेजाजी की मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां कल से होगी प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के श्रीडूंगरगढ़ में बीदासर रोड पर स्थित मंदिर प्रांगण में 10 मई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन संबंधी तैयारियां कल प्रारंभ की जाएगी। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों द्वारा आयोजित बैठक में कार्यक्रम की पूर्व तैयारी पर चर्चा की गई। मंदिर प्रांगण में साफ सफाई व भूमि समलतीकरण हेतु मंगलवार को श्रद्धालुओं द्धारा सेवा सहयोग दिया जाएगा। निर्माण में आर्थिक सहयोगी रहें भामाशाह की सूची को भी अंतिम रूप देकर शिलालेख तैयार करवाया जाएगा। बैठक में तुलछाराम गोदारा, प्रभुराम बाना, चांदराम चाहर, गोपालचंद जाट, रेवंतराम दुसाद, सीताराम सिंवर, डूंगरराम गोदारा, मोहनराम सारण, सीताराम बाना, केसराराम गोदारा, राजेश मंडा सहित अनेक लोग शामिल हुए।