Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a7236b0-4b0e-48ea-8359-eeca4cbd6913
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अप्रैल 2026। एक खास खबर राजनीति के गलियारों में राजधानी जयपुर से आई है। जयपुर में शुक्रवार को श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने राजस्थान सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात की। सुथार ने कुमावत से पशुपालन क्षेत्र में बेहतर पशु चिकित्सा के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गौशाला के अनुदान में आ रही समस्याओं से अवगत करवाते हुए समाधान की मांग की। सुथार ने सरकारी मोबाइल वैन के माध्यम से बेहतर चिकित्सा प्रदेश में पशुपालकों के लिए को उपलब्ध होने की बात कहते हुए योजना की सराहना की। सुथार ने कहा कि इससे आमजन को राहत मिली है। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम से मुलाकात कर सुथार ने बीकानेर संभाग में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर के क्षेत्रों में बढ़ रहें नशे के प्रभाव पर चिंता जताई। सुथार ने बताया कि गृह राज्यमंत्री ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। सुथार ने कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा से मुलाकात करते हुए खाद्य सुरक्षा गिव अप अभियान के तहत हुए कार्य पर चर्चा की। सुथार ने बताया कि दूर दराज में रहने वाले गरीब वंचित व पिछड़े लोगों के खाद्य सुरक्षा में राशन कार्ड डिलीट हो गए है, जिससे वे बड़ी समस्या का सामना कर रहें है तथा ऐसे लोगों को वापस योजना में जोड़ने की मांग रखी। इस पर मंत्री ने इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।