Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2021। आज पूरा श्रीडूंगरगढ़ कड़ाके की ठंड की चपेट में है और सुबह 10 बजे तक भारी कोहरा छाया हुआ है। जगह जगह नागरिकों ने दुकानें देर से खोली है। गलियों में, घरों के बाहर लोग अलाव जला कर तप कर रहें है और तेज सर्दी से राहत का जुगाड़ कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण अंचल भी सर्दी का प्रकोप झेल रहा है। पहनावा व खानपान बदल गया है तथा चारों तरफ चाय-कॉफी का दौर चल रहा है और मलमास होने के कारण पकोड़े बड़ों के कार्यक्रम किए जा रहें है। पूरे अंचल के परिवारों में गाजर,दाल के हलवे, दाल के बड़े खाए और खिलाएं जा रहें है। बता देवें उत्तर भारत के सभी राज्यों में बरसात हुई है और पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सुरजनसर में कड़ाके की ठंड में ग्रामीणों के साथ तपने आए पिल्ले भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आवारा पशु कड़ाके की ठंड में ठिठुरन का सामना कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कहीं कहीं रोजाना जलने वाला अलाव आज बुझा हुआ है क्योंकि सर्दी में लोग घरों से निकले ही नहीं है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब के पास चाय के साथ अलाव जला कर बैठे नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीराम भवन के पास अलाव जला कर तप करते हुए नागरिक।