Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-08 at 21.03.49
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2026। सरदारशहर रोड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल में प्ले व प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेशोत्सव जारी है। स्कूल में प्ले, नर्सरी, यूकेजी व फर्स्ट सैकेंड कक्षाओं को सुदंर रंगों से सजाया गया है। नन्हें मुन्नों के लिए विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है व सभी नवप्रवेशित बच्चों का तिलक कर स्वागत करते हुए माँ सरस्वती का पूजन करवा विद्यारंभ करवाया जा रहा है। प्राइमरी सेक्शन में ममतामयी मदर टीचर्स की टीम बच्चों को किंडर गार्टन विधि के माध्यम से खेल खेल में सिखाने पर बल दिया जा रहा है। वहीं खेलों के लिए हरियाली से आच्छादित परिसर, सुसज्जित परिसर में विभिन्न झूले भी लगाए गए है। घिंटाला ने बताया कि इसी के साथ 12वीं तक प्रवेश लिए जा रहें है। जिसमें 12वीं में कला व विज्ञान संकाय में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा उच्च स्तरीय अंग्रेजी माध्यम में शिक्षण प्रारंभ करवा दिया गया है। घिंटाला ने बताया कि सुरजनसर, आड़सर, लिखमादेसर, धीरदेसर पुरोहितान, ठुकरियासर, तोलियासर, जेतासर, बिग्गाबास रामसरा, बिग्गा, सातलेरा, बाना, रिड़ी, जैसलसर व बेनीसर से बस सुविधा के माध्यम से बच्चों के पूरी तरह से सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी उपलब्ध है।