Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-04-04 at 20.32.45
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में अध्यनरत पांचवी कक्षा की बालिका खुशबू गोदारा ने सैनिक स्कूल में चयन हासिल किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि बालिका खुशबू पुत्री राजूराम गोदारा ने 100 में 71 अंक हासिल कर ये सफलता अर्जित की है। परीक्षा में प्रदेश भर से करीब 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। सलेक्ट हुए विद्यार्थियों को पूज्य रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर, बीकानेर व महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल मोहनपुरा, सीकर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल में अंग्रेजी माध्यम में कक्षाकक्ष के साथ विभिन्न स्कूलों में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है। स्कूल के नन्हें मुन्नें विद्यार्थियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक व सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करने के साथ ही पर्सनैलिटी डवलमेंट की कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। स्कूल में ही तैयारी कर बालिका खुशबू ने ये सफलता अर्जित की है।
डॉ कौशिक ने बताया कि सत्र 2025-26 में 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ कॉमर्स टॉपर संस्थान के कोचिंग क्लास की छात्रा कनिष्का बाहेती रही। वहीं 11 में से 10 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। वहीं कक्षा 10वीं बोर्ड में प्रति दूसरा बच्चा 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाला रहा। बोर्ड कक्षाएं आठवीं व पांचवीं में भी शानदार परिणाम हासिल किया। डॉ कौशिक ने बताया कि सत्र 2025-26 में स्कूल के उत्साहित करने वाले परिणामों के बाद सत्र 2026-27 के लिए भी स्टाफ द्वारा विशेष रूप से तैयारियां की जा रही है।