Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक युवक की दो दिन पूर्व मामूली तबीयत बिगड़ी और आज उसने दम तोड़ दिया। साथियों ने उसे बेहोशी की हालत में उपजिला अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
गांव सोनियासर मीठिया में बिजली ठेकाकर्मी श्रमिक 30 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र रामसिंह रावत निवासी बदनोर, भीलवाड़ा की शनिवार को मृत्यु हो गई। एएसआई सुरेश कुमार उपजिला अस्पताल पहुंचे है व परिजनों को सूचना देते हुए मामले की जांच कर रहें है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की दो दिन पूर्व तबीयत खराब हुई और आज वह बेहोश हो गया। उसका साथी ठेकाकर्मी ही उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।