Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। क्षेत्र में लगातार जंगली मधुमक्खियों का आतंक बढ़ रहा है। शनिवार को हाइवे पर एक कार सवार दंपती व एक बाइक सवार इनकी चपेट में आ गए और मधुमक्खियों ने उन्हें घायल कर दिया। हाइवे पर सिखवाल वाटिका के निकट एक कार सवार दंपती कार से उतरे, तभी एक मधुमक्खियों के झूंड ने उनपर हमला कर दिया। दंपती को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला। तभी पीछे से आ रहा एक बाइक सवार भी चपेट में आ गया और वह बाइक सहित रोड पर गिर गया। दंपती को यहां से गुजर रही एक पिकअप चालक ने रूककर तिरपाल दिया, जिसे ओढ़कर उन्होंने अपनी जान बचाई।
राहगिरों ने एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी को सूचना दी और मौके पर पहुंचे सेवादारों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवार आड़सर बास निवासी 38 वर्षीय लक्ष्मीनारायण तिवाड़ी सहित कार सवार जयपुर निवासी अजय व नलिनी खत्री को अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला दर्द से चीख पड़ी व मेडिकल टीम द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है। देखें घटना का वीडियो:-   https://www.facebook.com/share/v/1BLGT42qfh/