Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1a7236b0-4b0e-48ea-8359-eeca4cbd6913
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रैल 2026। प्ले ग्रुप से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में श्रेष्ठ शिक्षण व अनेकों सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से स्कूलिंग में जिले भर में विशेष स्थान रखने वाले शिक्षण संस्थान ‘जयपुर पब्लिक स्कूल’ से एक बड़ी खबर आई है। यहां पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका तनुजा जाखड़ ने बालिका सैनिक स्कूल में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लिया है। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि तनुजा ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में 100 में से 74 अंक हासिल कर जनरल कैटेगरी में शानदार सफलता हासिल की है। घिंटाला ने बताया कि प्रदेश में पहली बार पूज्य रामीदेवी रामनारायण राठी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल जयमलसर, बीकानेर व महाराव शेखाजी राजकीय बालिका सैनिक स्कूल मोहनपुरा, सीकर में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रदेश भर से करीब 14 हजार बालिकाओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें जेपीएस की छात्रा ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि अनेक बच्चों का इससे पूर्व नवोदय स्कूलों में भी चयन हुआ है। जेपीएस स्कूल में प्रशिक्षित शिक्षकों की टीम द्वारा विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों में प्रवेश की तैयारी भी करवाई जाती है। जिससे विद्यार्थी अपना लक्ष्य हासिल कर सकें। स्कूल में कक्षा पांचवी के साथ बालिका की इस सफलता से अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल बन गया है। निदेशक घिंटाला सहित स्कूल स्टाफ ने बालिका को शुभकामनाएं दी।