Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-04-02 at 09.14.44
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2026। गुरूवार सुबह एक और लोग हनुमान जन्मोत्सव मनाने की तैयारियों में जुटे है, वहीं पूर्णिमा के दिन सुबह सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई है।
श्रीडूंगरगढ़ में मानवता के माथे पर कलंक लगाने वाली घटना आड़सर बास वार्ड 32 में देखने को मिली है। एक नवजात बालिका का बुरी तरह नोंचा हुआ शव मिला है। मजदूरी के काम पर जा रहें एक युवक ने शव को देखा और पड़ौस के लोगों को सूचना दी। शव मिलने की बात मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। प्रत्यक्षदर्शिंयो ने बताया कि श्मशान रोड पर मिले शव को कुत्तों ने नोंच लिया है। शव का ऊपरी हिस्सा गायब है और अंदर का हिस्सा बाहर निकला पड़ा है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी गड़े हुए शव को निकाले जाने की आशंका से इंकार किया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की जाएगी।