Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2026। शहीद हेतराम गोदारा के 8वें शहादत दिवस पर बुधवार को उनके पैतृक गांव सोनियासर गोदारन में श्रद्धाजंलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शहीद हेतराम गोदारा राउमावि में आयोजित शिविर में चूरू व उपखंड क्षेत्र से उत्साही युवा रक्तदान करने पहुंचे। यहां 450 रक्तवीरों ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित की। पीड़ित मानवता की सेवा में युवाओं को रक्तदान के योगदान के लिए आयोजकों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में पीबीएम अस्पताल की टीम ने 220 यूनिट रक्तसंग्रहण किया। वहीं जन सेवा केंद्र बीकानेर की टीम ने 137 यूनिट व तुलसी सेवा केंद्र श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने 93 यूनिट रक्तसंग्रहण किया। तीनों दलों ने शहीद को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए आयोजक मंडल का आभार जताया। गांव के युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी। स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू कूकणा सहित स्टाफ ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। शहीद के दादा पुरखाराम गोदारा ने युवाओं के योगदान को ऐतिहासिक बताया और सभी अतिथियों का आभार जताया। शहीद की वीरांगना सुदंरी देवी, माता सीता देवी, पिता हड़मानाराम ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
अतिथियों ने बढ़ाया हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में उपखंड क्षेत्र सहित चूरू क्षेत्र के मौजिज लोग पहुंचे। सभी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। शिविर में किसान नेता तोलाराम जाखड़, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, कांग्रेसी युवा नेता हेतराम जाखड़, धनराज जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि आईदान गोदारा, सरपंच प्रतिनिधि प्रभुराम, सरंपच रेड़ा कुशालसिंह, कालूराम महिया, प्रभुराम बाना, देवीलाल बाना, कालूराम बाना, संग्राम दुसाद, ओमप्रकाश गोदारा, ओमप्रकाश सियाग, मालाराम सियाग, घनश्याम लोहमरोड़, रघुवीर सिंह, तिलोक धतरवाल, रामलाल जाखड़, जुगल प्रजापत, रामदेव गाट, जसुनाथ सिद्ध, छोटूराम कंस्वा, भंवरलाल जोशी, मदनलाल मूंड, मोटाराम ज्याणी, रमेश जोशी, मुन्नीराम जाखड़, बजरंग, शेखर पटवारी, ओमप्रकाश पटवारी, रमेश जाखड़ पटवारी, लालो राजस्थानी, पार्षद रमेश बासनीवाल, महेंद्र प्रधान सहित अनेक लोग पहुंचे। आयोजकों ने सभी का सम्मान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार अहमद काजी, नदीम, सुरेश सिंधी, दिनेश सोनी, आसू माली, रोहित यादव, राहुल खान, आसिफ, अमीर खान शिविर में पहुंचे व रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि दी।