Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2026। क्षेत्र में एक ग्रामीण रूट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक इनोवा गाड़ी को रूकवाया और गाड़ी में से अवैध देशी शराब व बीयर बरामद की। एक आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
सेरूणा थाना क्षेत्र में थानाधिकारी संध्या बिश्नोई, एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल मुकेश व आंनद की टीम ने सांवतसर मार्ग पर रोही कोटासर में मंगलवार दोपहर करीब 2.40 बजे एक इनोवा गाड़ी को रूकवाया। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर इसमें से 192 पव्वे देशी शराब व 24 बोतल टुबोरक बीयर बरामद की। अवैध शराब के साथ आरोपी कोटासर निवासी 38 वर्षीय श्रवणसिंह पुत्र रेवंतराम राजपूत को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दी है। वहीं सेरूणा थाना पुलिस ने सोमवार शाम करीब 6 बजे को गांव सेरूणा में श्मशान भूमि के पास एक ओर कार्रवाई की। जिसमें एएसआई सुरेश कुमार ने गजेंद्र पुत्र रामसिंह निवासी सेरूणा को शराब बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पव्वे अवैध शराब के जब्त किए। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल मदनलाल करेंगे।