Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2026। बुधवार को चैत्र माह की चतुर्दशी को प्रसिद्ध भैरव धाम तोलियासर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई है। बड़ी संख्या में लोग बाबा को धोक लगाने पहुंचे और अपनी मन्नतें मांग रहें है। मंदिर परिसर खचाखच भरा है और मंदिर परिसर के बाहर दूर तक कतारें लगी है। मंदिर परिसर के आगे मेले का माहौल है। बता देवें प्रतिमाह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को बाबा के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है वहीं चैत्र माह को बड़ा माह माना जाता है। आज श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, सरदारशहर, चूरू क्षेत्र सहित दूर दराज के श्रद्धालु भी बाबा के दरबार में हाजरी लगाने पहुंचे है। बाबा को तेल सिंदूर चढ़ाकर प्रसाद भोग लगाया जा रहा है। मंदिर प्रबंधन समिति के युवा भीड़ का प्रबंधन करने में अपनी सेवाएं दे रहें है।