Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260401-WA0014
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2026। क्षेत्र में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
गांव मोमासर में मंगलवार शाम 6 बजे 26 वर्षीय सुभाष पुत्र चतराराम पूनियां ने अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के बड़े भाई गोपीचंद ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। शव का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवा पुलिस द्वारा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। मृतक 5 व 3 साल के दो मासूम बच्चों का पिता था। युवक के आत्मघाती कदम से परिवार में कोहराम सा मच गया है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव करेंगे।