Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मार्च 2026। केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना आवश्यक कर दिया गया है। जिसके चलते श्रीडूंगरगढ़ अंचल के किसानों के आईडी बड़ी संख्या में बकाया है। प्रति किसान की आईडी बनाने के लिए प्रशासन ने खासी मशक्कत शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा व तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने गिरदावरों व पटवारियों की बैठक लेकर उन्हें शत प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए है। शुभम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक कुल 94,723 किसानों में से मात्र 35,989 किसानों ने फार्मर आईडी बनवाई है। अभी 58,734 किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन बकाया है। शर्मा ने बताया कि आगामी समय में किसान पीएम किसान योजना, फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने, कृषि भूमि के क्रय विक्रय, बैंक केसीसी, सभी प्रकार के नामांतरण, तारबंदी, डिग्गी अनुदान आदि योजनाओं का लाभ तभी ले सकेंगे जब उनके पास फार्मर आईडी होगी। उन्होंने सभी किसानों से अपील करते हुए अपनी आईडी बनवाने का आग्रह किया है। श्रीवर्धन शर्मा ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शिविरों का आयोजन कर आईडी बनाई जाएगी। बुधवार 1 अप्रैल को 9 ग्राम पंचायत बाना, सेरूणा, सूडसर, गुसांईसर बड़ा, ठुकरियासर, मोमासर, बिग्गा, इंदपालसर सांखलान, बापेऊ में शिविर आयोजित होंगे। वहीं गुरुवार 2 अप्रैल जैसलसर, जोधासर, दुलचासर, बींझासर, तोलियासर, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, कल्याणसर नया, इंदपालसर गुसाईंसर में शिविर होंगे। वहीं 3 अप्रैल को धनेरू, लखासर, सांवतसर, डेलवां, उदरासर, सत्तासर, कितासर भाटियान, दुसारणा पंडरिकजी, जाखासर ग्राम पंचायतों में शिविर होंगे। 4 अप्रैल को श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका, पूनरासर, देराजसर, समंदसर, जालबसर, सोनियासर शिवदानसिंह, कुंतासर, कल्याणसर, बिग्गाबास रामसरा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं 6 अप्रैल को बाडेला, कुनपालसर, टेऊ, लिखमीसर दिखनादा, रीड़ी, सुरजनसर, कितासर बीदावतान, पुदंलसर व धर्मास ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे। 7 अप्रैल को जैतासर, बेनीसर, लिखमीसर उत्तरादा, सोनियासर मीठिया, मिंगसरिया, आड़सर, बरजांगसर, ऊपनी व राजेडू में शिविर का आयोजन होगा। किसान अपनी ग्राम पंचायत में शिविर तिथि पर जरूर उपस्थित होकर अपना फार्मर आईडी बनवाने कार्य पूरा करें।