Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 17.02.34
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। रविवार के दिन का इंतजार पूरे सप्ताह भर हर कोई करता है एवं आज मार्च महिने के आखिरी रविवार वाले संडे को परिवार के साथ फन-डे बनाने का अवसर भी है। कस्बे में सरदारशहर रोड़ पर दशहरा मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित किए जा रहे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई है। आयोजक विप्र फांउडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि मेले में बड़ा कोलंबस नाव, ब्रेक डांस, टॉय ट्रेन, एवं क्रास झुला लगा हुआ है। इन चारों बड़े झुलों में रोमांच परवान पर चढ़ जाता है। वहीं बच्चों के बड़ा मिकी माऊस सहित कई छोटे झुले लगे हुए है। मेले में कई सेल्फी पॉईंट भी बनाए गए है एवं क्राकरी, घरेलू सामान, किचन सामान, कपड़े, जुते, अचार, खिलौनों की अनेकों दुकानें भी खरीददारी के लिए सजी हुई है। मेले में कैंटीन भी लगा हुआ है जिसमें साऊथ इंडियन व फास्टफुड भी उपलब्ध है ताकि परिवार के साथ पूरी शाम घूमने-फिरने में लगाने के बाद यहां का स्वाद भी चखा जा सके। साथ ही बर्फ गोला, सॉफ्टी, भेलपूरी, बनारसी पान, ज्युस, चना-जोर गर्म के स्टाल्स भी खासे लोकप्रिय हो रहे है। शर्मा ने बताया कि मेला अंतिम दौर में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में सजी खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की लग रही भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में बड़े झुलों का ले रहे रोमांच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बर्फ-गोला हो रहा लोकप्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर संसार में मिल रही घरेलू उपयोग की वस्तुंए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलौनों के लिए बच्चों में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चना-जोरगर्म का जोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों के लिए लगा हुआ है बड़ा मिकी माऊस।